मानवता की मिसाल बने व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, असहाय परिवार के इलाज और भोजन का उठाया जिम्मा

मानवता की मिसाल बने व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, असहाय परिवार के इलाज और भोजन का उठाया जिम्मा
रिर्पोटर – इन्द्र भूषण चौबे
बस्ती। संकट की घड़ी में मानवता और सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल (उ.प्र.) के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह एवं उनकी पूरी टीम ने एक अत्यंत असहाय परिवार की मदद के लिए सराहनीय पहल की है।
जानकारी के अनुसार, सुनील गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनका हीमोग्लोबिन मात्र 3.5 ग्राम रह गया था और परिवार आर्थिक तंगी के कारण भोजन व दवाइयों की व्यवस्था तक नहीं कर पा रहा था। जैसे ही इस स्थिति की जानकारी जिलाध्यक्ष राकेश सिंह को मिली, उन्होंने तत्काल अपने संगठन के पदाधिकारियों एवं मित्रों से सहयोग की अपील की।
राकेश सिंह की अपील पर सभी सहयोगियों ने बिना देर किए आगे आकर न केवल परिवार के लिए भोजन की व्यवस्था की, बल्कि सुनील के समुचित इलाज का पूरा खर्च उठाने का भी आश्वासन दिया। इस मानवीय पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
इस पुनीत कार्य में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. हरिमूर्ति सिंह मनोज, आलोक दुबे, भारत राम ‘बबलू अग्रहरि’, कमलेश चौधरी, राणा महेंद्र, वैभव सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, महेंद्र गुप्ता, धीरेंद्र कुमार सिंह, आदर्श श्रीवास्तव ‘रत्नाकर’, किशन सिंह एवं अभिषेक सिंह ‘शैंकी’ ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर राकेश सिंह ने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का दायित्व है कि वह जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और संगठन भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।
यह पहल न केवल सामाजिक संवेदनशीलता का परिचायक है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि सामूहिक सहयोग से किसी भी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद जगाई जा सकती है।









