सनातन धर्म, हिंदुत्व की रक्षा के लिये अभियान तेज करें कार्यकर्ता- विनय सिंह

सनातन धर्म, हिंदुत्व की रक्षा के लिये अभियान तेज करें कार्यकर्ता- विनय सिंह
रिर्पोटर – इन्द्र भूषण चौबे
बस्ती। बुधवार को हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक बनकटी स्थित एक मैरेज हाल में ब्लाक प्रभारी अशोक मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए जिला महामंत्री संगठन विनय सिंह ने कहा कि परमपूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के संरक्षण में एवं प्रदेश प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व विधायक डुमरियागंज के नेतृत्व में चल रहे संगठन के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि सनातन धर्म, हिंदुत्व, गौ रक्षा, मठ मंदिर की सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है । कार्यकर्ता गांव गांव जाकर कार्य करें जिससे आने वाली पीढ़ियां भी हिन्दुत्व पर मजबूती से कार्य कर सके। जिला महामंत्री कन्हैयालाल ने कहा कि सरकार की सारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की भी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को लेना पड़ेगा।
बैठक में कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के साथ ब्लॉक प्रभारी- अशोक मिश्रा, सह प्रभारी- दिलीप चौधरी, ब्लॉक संयोजक -रामानंद सिंह, सहसंयोजक- ओंकार शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष- जितेन्द्र राय, उपाध्यक्ष- रामायण चौधरी, रमन दुबे, बच्चू लाल, पप्पू लाल अग्रहरि, श्री राम यादव, धु्रव चंद चौधरी, विष्णु सिंह, महामंत्री संगठन- धर्मेंद्र कुमार अग्रहरी, महामंत्री- हरिश्चंद्र, मंत्री- ओमप्रकाश विश्वकर्मा, बदलू, सोमनाथ अग्रहरि, दीनानाथ अग्रहरि, लवकुश चौहान, कोषाध्यक्ष- शैलेंद्र अग्रहरी, मीडिया प्रभारी- राजन चौधरी, सह मीडिया प्रभारी- सोनू गौतम, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी- राकेश चौधरी, कार्य समिति- लव कुश, कौशल वर्मा, शिवम मिश्रा, सहित अनेक कार्यकर्ताओं को केसरिया अंग वस्त्र पहनाकर किया गया सम्मानित किया गया।






