सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में नए सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ

सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में नए सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ

पहले ही दिन दिखा उत्साह, बच्चों का तिलक लगाकर हुआ स्वागत

एडमिशन काउंटर पर उमड़ी भीड़, अभिभावकों में खासा उत्साह

संतकबीरनगर:- जनपद के अग्रणी और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का भव्य आगाज उत्साह और उमंग के साथ हो गया। विद्यालय परिसर में नए सत्र की कक्षाएं विधिवत शुरू हो गईं, जहाँ छात्र-छात्राओं का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। पहले ही दिन विद्यालय बच्चों की चहल-पहल और खुशियों से गुलजार नजर आया।

नए सत्र की शुरुआत के साथ ही विद्यालय में दाखिले को लेकर अभिभावकों की भारी भीड़ देखने को मिली। एडमिशन काउंटर पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए अभिभावक अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए उत्साहित दिखाई दिए। अभिभावकों का मानना है कि यह संस्थान न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भी एक आदर्श वातावरण उपलब्ध कराता है।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक (एमडी) डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने नए सत्र के शुभारंभ पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि कक्षाएं समय से प्रारंभ कर दी गई हैं, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन और आधुनिक शिक्षा के समन्वय के साथ आगे बढ़ाना है।

डॉ. चतुर्वेदी ने अभिभावकों से अपील की कि जिन छात्रों का प्रवेश नवीनीकरण अभी तक नहीं हुआ है या जो नए प्रवेश लेना चाहते हैं, वे शीघ्र ही विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर अपनी प्रक्रिया पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि समय पर प्रवेश लेने से छात्र सत्र की शुरुआत से ही पढ़ाई में जुड़ सकेंगे, जिससे उनका शैक्षणिक विकास बेहतर होगा।

विद्यालय की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और नए सत्र के सफल संचालन को लेकर अभिभावकों और क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने प्रबंधन की सराहना की है। नए सत्र के इस शानदार आगाज ने एक बार फिर विद्यालय की प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है।