सड़क दुर्घटना में शहीद मु0आ0 राजेन्द्र यादव को पुलिस लाइन में दी गई नम आंखों से श्रद्धांजलि

सड़क दुर्घटना में शहीद मु0आ0 राजेन्द्र यादव को पुलिस लाइन में दी गई नम आंखों से श्रद्धांजलि

  बस्ती / के थाना मुण्डेरवा पर नियुक्त मु0आ0 राजेन्द्र यादव की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु के पश्चात पुलिस लाइन बस्ती में उनके सम्मान में शोक सभा आयोजित की गई।

पुलिस लाइन परिसर में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जवानों द्वारा दिवंगत मु0आ0 को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद एकजुट होकर शोक सलामी दी गई। क्षेत्राधिकारी रुधौली व क्षेत्राधिकारी लाईन सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों द्वारा पुलिस लाइन में उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त की गई।

इस अवसर पर अधिकारियों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए ढाढस बंधाया। क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य अधिकारियों ने परिवार को आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग उनके परिवार के साथ हर संभव सहायता एवं सहयोग प्रदान करेगा।

मु0आ0 राजेन्द्र यादव कर्तव्यनिष्ठ और मृदुभाषी सिपाही के रूप में जाने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है। साथी जवानों की आंखें नम थीं और सभी ने उनके परिवार के प्रति एकजुटता दिखाई। पुलिस लाइन का माहौल गमगीन रहा। विभाग ने उनके परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।