ईद मिलन समारोह में दिया भाई चारे का संदेश

ईद मिलन समारोह में दिया भाई चारे का संदेश
बस्ती :- कबीर साहित्य सेवा संस्थान के अध्यक्ष मो. सामईन फारूकी के संयोजन में रविवार को प्रेस क्लब में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेन्द्रनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि पर्व त्यौहार हमें नयी ऊर्जा देते हैं। ईद खुशियों का पर्व है जिसे सभी लोग मिल जुलकर मनाते हैं। इससे गंगा जमुनी तहजीब को मजबूती मिलती है। विशिष्ट अतिथि डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि समय बदल गया है, लोग पर्व त्यौहारों का बटवारा करने लगे हैं। ऐसे में हमें परस्पर भाई चारे को मजबूत बनाने के लिये अपनी साझा संस्कृति को स्वर देना होगा। वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा ने कहा, “हमारा देश गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है, यहां हर त्योहार मिलजुल कर मनाया जाता है, यही हमारी ताकत है, यही हमारी पहचान है.” कहा कि यह आयोजन भाईचारे और सौहार्द का उत्सव है। उनकी कविताओं को श्रोताओं ने सराहा।
ईद मिलन समारोेह की अध्यक्षता श्याम प्रकाश शर्मा और संचालन दीपक सिंह प्रेमी ने किया। त्रिभुवन प्रसाद मिश्र, तौव्वाब अली, नीरज कुमार वर्मा, अनुरोध श्रीवास्तव, सन्तोष श्रीवास्तव आदि ने सम्बोधित किया। डा. अफजल हुसेन अफजल, मयंक श्रीवास्तव, अनवर पारसा, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, नीरज कुमार वर्मा, सागर गोरखपुरी, अर्चना श्रीवास्तव, संजीव पाण्डेय आदि ने कहा कि भारत में पर्व त्यौहार मिलजुलकर मनाये जाते हैं। ईद और होली का पर्व भाई चारे का संदेश देता है।
कबीर साहित्य सेवा संस्थान के अध्यक्ष मो. सामईन फारूकी ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुये कहा कि ईद खुशियां बाटने का त्यौहार है।
इस मौके डा. दशरथ प्रसाद यादव, आशुतोष पाण्डेय, जय प्रकाश अग्रहरि, विराट श्रीवास्तव, जगदम्बा प्रसाद भावुक, बाबूराम वर्मा, , अशरफ अली, अहमद, जावेद अंसारी, परवेज अली, चन्द्र प्रकाश आदि उपस्थित रहे।