समाजसेवी संदीप निषाद ने अपने जन्मदिन पर बच्चों को वितरित की लेखन सामाग्री

समाजसेवी संदीप निषाद ने अपने जन्मदिन पर बच्चों को वितरित की लेखन सामाग्री

गौर बस्ती -: विकासखण्ड गौर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कलिगड़ा के समाजसेवी संदीप निषाद ने अपने जन्मदिन पर प्राथमिक विद्यालय कलिगड़ा पर नौनिहाल छात्र – छात्राओं को कापी, पेंसिल , पेन, बाल पहाड़ा की किताब समेत अन्य पठन पाठन सामाग्री वितरित किया और पढ़ने लिखने में प्रखर अर्थात् वार्षिक परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र – छात्राओं को सम्मानित किया और समस्त छात्र – छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया । समाजसेवी संदीप निषाद का मुख्य उद्देश्य गरीब और असहाय लोगों की निःस्वार्थ भाव से सेवा करना है । दिन – रात मेहनत करके लगातार गरीबों की हर संभव मदद करने का कार्य समाजसेवी संदीप निषाद द्वारा किया जा रहा है । समाज सेवी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय कलिगड़ा पर छात्र – छात्राओं को पुरस्कृत करने का मुख्य उद्देश्य है कि कमजोर छात्र – छात्राएं पढ़ने लिखने में आगे बढ़े । समाजसेवी द्वारा वितरित किया गया पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ गई खिले चेहरे और समाजसेवी के प्रति जताया आभार । समाजसेवी संदीप कुमार निषाद ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय कलिगड़ा पर पढ़ने वाले बच्चों को प्रति वर्ष इसी भांति सम्मानित करने का कार्य जारी रहेगा । पुरस्कार वितरण समारोह में समाजसेवी संदीप कुमार निषाद व विजय सेन यादव , सुनीता यादव , हरिश्चन्द्र मौर्या, मयंक शुक्ला अध्यापक गण , रसोईयां कलावती, शांति एवं समाज सेवी सुखदेव निषाद, कमलेश निषाद, राजू निषाद समेत अन्य भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

रिर्पोटर :-इन्द्र भूषण चौबे।                       

निष्पक्ष मीडिया