बस्ती में जे.पी. डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ, सांसद रामप्रसाद चौधरी ने किया उद्घाटन

बस्ती में जे.पी. डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ, सांसद रामप्रसाद चौधरी ने किया उद्घाटन

 

बस्ती (निष्पक्ष मीडिया) जनपद के दक्षिण दरवाजा, जिला अस्पताल रोड स्थित जय प्रकाश चौधरी के नवीन प्रतिष्ठान जे.पी. डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन शुक्रवार को बस्ती सांसद रामप्रसाद चौधरी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, चिकित्सक एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सांसद रामप्रसाद चौधरी ने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता किसी भी क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण आधार होती है। जे.पी. डायग्नोस्टिक सेंटर के शुरू होने से जिले के लोगों को पैथोलॉजी जांच, एक्स-रे, ईसीजी, सी.टी.स्कैन सहित अन्य आवश्यक जांच सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों का समय और धन दोनों की बचत होगी तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

सेंटर के संचालक जय प्रकाश चौधरी ने बताया कि मरीजों को सटीक एवं गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अत्याधुनिक मशीनों की व्यवस्था की गई है। भविष्य में सीटी स्कैन सहित अन्य उन्नत जांच सेवाएं भी शुरू करने की योजना है।

उद्घाटन अवसर पर प्रमुख रूप से रुधौली विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, चांदनी चौधरी, ध्रुव चौधरी, तारक जायसवाल, डॉ राजेश पटेल, अरविंद चौधरी, सतीश सोनकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे