बस्ती: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, परसरामपुर पुलिस ने की कार्रवाई 

*रिर्पोटर :- इन्द्र भूषण चौबे* 

घर से पकड़ा गया 20 वर्षीय आरोपी शिवम, पॉक्सो एक्ट में दर्ज था मुकदमा

कोर्ट में पेश कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

बस्ती/ (निष्पक्ष मीडिया )परसरामपुर थाना पुलिस ने बुधवार 14 मई 2026 को नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज था.

थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुबह करीब 7:30 बजे आरोपी शिवम पुत्र राम नरायण उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम धर्मपुर, थाना परसरामपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया.

थाना परसरामपुर में मु0अ0सं0 160/2025 धारा 137(2), 65(1), 351(3) BNS व 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था. आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म का आरोप है. घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था.

कोर्ट में किया पेश:

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय बस्ती भेज दिया. न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के साथ उपनिरीक्षक झारखंडेय पांडे, कांस्टेबल राहुल कन्नौजिया, रिक्रूट आरक्षी आदर्श शुक्ला और रिक्रूट आरक्षी पवन सिंह शामिल रहे. पुलिस ने बताया कि महिला एवं बच्चों के खिलाफ अपराध में त्वरित कार्रवाई की जा रही है.