ग्रीन इलेक्शन की गूंज देशभर में, डॉ. हीरा लाल को मिला टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन की गूंज देशभर में, डॉ. हीरा लाल को मिला टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
लखनऊ / लोकतंत्र को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने वाली अनूठी “ग्रीन इलेक्शन” पहल ने एक बार फिर देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। पर्यावरण बचाने, वृक्षारोपण, वृक्ष संरक्षण और जनभागीदारी को नई दिशा देने के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि उस सोच का सम्मान है जो समाज में प्रेम, अपनापन, हरियाली और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संदेश देती है। ग्रीन इलेक्शन अभियान ने यह साबित किया है कि जब लोकतंत्र और प्रकृति साथ चलते हैं, तब विकास भी होता है और पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. हीरा लाल ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण तभी सफल होगा, जब इसमें हर नागरिक की भागीदारी होगी। ग्रीन इलेक्शन जैसी पहलें लोकतंत्र और प्रकृति, दोनों को मजबूत बनाने का प्रभावी माध्यम हैं।”
उन्होंने इस सम्मान के लिए टाइम्स ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार ग्रीन इलेक्शन अभियान से जुड़े सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों और जागरूक नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि अधिक से अधिक लोगों को पेड़ लगाने, उनकी देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की प्रेरणा देगी।
ग्रीन इलेक्शन का संदेश स्पष्ट है— “हर वोट के साथ एक पौधा, हर नागरिक के साथ हरियाली का संकल्प।” यही पहल समाज में प्रेम, ममता, जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का नया अध्याय लिख रही है। यह सम्मान पूरे देश के लिए गर्व का विषय है और हर नागरिक को हरियाली से जुड़ने का प्रेरणादायी संदेश देता है।
रिर्पोटर -: इन्द्र भूषण चौबे
निष्पक्ष मीडिया









