एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा अंतरजनपदीय शातिर E-रिक्शा बैटरी चोर को 05 अदद बैटरी व घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ किया गया गिरफ्तार

एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा अंतरजनपदीय शातिर E-रिक्शा बैटरी चोर को 05 अदद बैटरी व घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ किया गया गिरफ्तार
रिर्पोटर – इन्द्र भूषण चौबे
बस्ती/प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस व एन्टी थेफ्ट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में अंतरजनपदीय शातिर ई-रिक्शा बैटरी चोर को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-357/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस व मु0अ0स0 284/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित है।
गिरफ्तार अभियुक्त, 1 राजू कश्यप पुत्र लक्ष्मण कश्यप निवासी धोबिन पुरवा थाना जरवल रोड जनपद बहराइच उम्र करीब 42 वर्ष* को दिनांक 19.08.2026 को समय करीब 03.20 AM बजे गन्दा नाला पुल हरदिया चौराहा वाल्टरगंज रोड से हिरासत पुलिस में लिया गया।
पुलिस द्वारा प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तों *2. शुभम यादव उर्फ संतबक्स पुत्र बृज कुमार निवासी नरसडा थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा, 3. हरिचरण पुत्र राघवराम निवासी मदरही सोनौली मोहम्मदपुर थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा, 4. विकास यादव पुत्र रामनेवाज यादव निवासी अयली परसौली घोरहनपुरवा थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा* की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। घटना में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 MV ACT सीज किया गया। आप समय 03.20 AM, स्थान: गन्दा नाला पुल, हरदिया चौराहा वाल्टरगंज रोड।
बरामदगी का विवरण:
1. मारुती सुजुकी डिजायर कार, रंग – सफ़ेद (घटना में प्रयुक्त)। . एक सब्बल, एक पिलास, 02 रिन्च, व 05 बैटरी। . रिक्शा बैटरी का चार्जर। दो हाई सिक्यूरिटी न0 प्लेट।
अभियुक्तों द्वारा दिनांक: 05/06 अगस्त की रात को बस्ती के बड़ेबन माही मोटर्स का रात्रि में ताला तोड़कर 01 बैटरी व 01 चार्जर तथा कटरा पानी की टंकी के पास सड़क किनारे खड़े E-रिक्शा की 04 बैटरी चोरी किये थे। चोरी करने बाद डिजायर कार से ले जाकर छुपाकर रखे थे तथा 28/29 जून की रात में बस्ती शहर में घूम कर चोरी करने का प्रयास किये लेकिन मौका नहीं मिला तो पचपेडीया रोड माडल शॉप का ताला तोड़कर काउंटर से 1.5 लाख रुपया चोरी किये थे।
अभियुक्त राजू कश्यप द्वारा बताया गया कि “मैं ई-रिक्शा व अन्य गाडियों की सर्विस व बनाने का काम करता हूं। दिखाने के लिए ई-रिक्शा की बैटरी खरीदता व बेचता हूं। हम सभी लोग जो भी ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करते है, उसको मैं अपनी दुकान पर रख लेता हूँ और ई-रिक्शा वालों को गुमराह कर कुछ सस्ते दामों पर बेच देता हूँ।” घटना में प्रयुक्त डिजायर कार संतबक्श पुत्र बृज कुमार निवासी नरसडा उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा के नाम से होना अंकित है। रखे हुए न0 प्लेट के बारे में पूछा गया तो बताया कि “ये न0 प्लेट इसी गाडी का है, जब हम लोग रात्रि में चोरी करने निकलते है तो न0 प्लेट खोल कर गाडी में रख लेते है। साहब सब्बल, पिलास, रिन्च का प्रयोग ताला तोड़ने व बैटरी खोलने में करते है।”
प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह ने बताया कि इस गैंग के खिलाफ पिछले कई महीनों से शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ में कई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है। जनपद में ई-रिक्शा चालकों को हो रही असुविधा को देखते हुए यह कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। बहुत जल्द ही गैंग के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्त राजू कश्यप का आपराधिक इतिहास:
1. मु0अ0सं0-357/26 धारा 331(4), 305(ए), 317(2) बीएनएस 2. मु0अ0स0 284/26 धारा 331(4), 305(ए), 317(2) बीएनएस
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1.प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री बृजानन्द सिंह*, जनपद बस्ती। 2. प्रभारी एन्टी थेफ्ट टीम श्री भानु प्रताप सिंह, जनपद बस्ती। 3 चौकी प्रभारी बड़ेबन, उ0नि0 जितेन्द्र सिंह थाना कोतवाली 4.चौकी प्रभारी पटेल चौक उ0नि0 रामअशोक यादव थाना कोतवाली जनपद बस्ती 5.हे0का0 अतुल चौबे, का0 अभिलाष सिंह, का0 सुभेन्द्र तिवारी, का0 सौरभ मिश्रा एन्टी थेफ्ट जनपद बस्ती। 6.का0 रामसिंह, का0 हरेराम सिंह, का0 अनुनय सिंह, रि0का0 मनीष यादव थाना कोतवाली बस्ती !






