शहर के बड़े वन चौराहे पर आज प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा 

शहर के बड़े वन चौराहे पर आज प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा 

रिर्पोटर – इन्द्र भूषण चौबे 

बस्ती/(निष्पक्ष मीडिया)सड़क की पटरी पर अवैध रूप से लग रहे फल और अन्य सामानों के ठेलों को हटवाया गया और दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपको बताते चलें कि पिछले कई दिनों से बड़े वन चौराहे पर सड़क की पटरी पर अतिक्रमण की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। ठेले और फड़ लगने के चलते राहगीरों का चलना दूभर हो गया था। पैदल चलने वालों को मजबूरन मुख्य सड़क पर चलना पड़ रहा था, जिससे आए दिन जाम की स्थिति और दुर्घटना का खतरा बना रहता था। स्कूली बच्चों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आज शाम *थाना प्रभारी कोतवाली बृजानंद सिंह, यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी और विकास प्राधिकरण से जेई रोहित पटेल* की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने चौराहे के दोनों तरफ सड़क की पटरी पर लगे लगभग दर्जन भर अवैध ठेलों को हटवाया। इस दौरान कुछ ठेला संचालकों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें हटवा दिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि बड़े वन चौराहा शहर का प्रमुख व्यस्ततम चौराहा है, यहां किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी ने कहा कि अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो रही थी। अब से नियमित रूप से चेकिंग की जाएगी। कोतवाली प्रभारी बृजानंद सिंह ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा कोई ठेला संचालक सड़क की पटरी पर अतिक्रमण करते पाया गया तो उसका सामान जब्त करने के साथ-साथ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। विकास प्राधिकरण के जेई रोहित पटेल ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर के अन्य अतिक्रमण वाले क्षेत्रों में भी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है और कहा है कि अतिक्रमण हटने से अब आवागमन सुगम होगा।