प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह के निर्देश पर अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर चोर गिरफ्तार!

प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह के निर्देश पर अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर चोर गिरफ्तार!

रिर्पोटर – इन्द्र भूषण चौबे 

बस्ती /जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहिया वाहन चोरी कर उन्हें काटकर पार्ट्स के रूप में बेचने वाले एक अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 04 चोरी की मोटरसाइकिलें, 01 पिकअप वाहन तथा 10 कटी हुई मोटरसाइकिलों के इंजन, नंबर प्लेट एवं अन्य पार्ट्स बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि गिरोह चोरी की मोटरसाइकिलों को काटकर उनके पार्ट्स नेपाल में बेचने की तैयारी में था।

प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस की टीम बुधवार तड़के मूडघाट पंचायत भवन के पास गश्त एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध बाइक सवारों और उनके साथ चल रही एक पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। जांच में पिकअप से चोरी की मोटरसाइकिलें तथा कटर/ग्राइंडर से काटी गई कई मोटरसाइकिलों के इंजन, नंबर प्लेट और अन्य पार्ट्स बरामद हुए।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे बस्ती सहित आसपास के जनपदों से मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें काट देते थे और उनके पार्ट्स अलग-अलग बेचते थे। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान को नेपाल ले जाकर खपाने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने गिरोह को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

राजू गुप्ता (40 वर्ष) निवासी मुबारकपुर, थाना कोतवाली टांडा, जनपद अंबेडकरनगर।

राजेश कुमार (28 वर्ष) निवासी नगर बाजार, थाना नगर, जनपद बस्ती।

रंगीलाल गुप्ता (47 वर्ष) निवासी एकसड़ा, थाना नगर, जनपद बस्त

पुलिस के अनुसार, राजू गुप्ता के विरुद्ध अंबेडकरनगर, अयोध्या, गोंडा एवं बस्ती जनपदों में चोरी, एनडीपीएस सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बरामदगी

04 चोरी की मोटरसाइकिलें 01 पिकअप वाहन 10 मोटरसाइकिलों के इंजन, नंबर प्लेट एवं अन्य पार्ट्स

इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह (चौकी प्रभारी बड़ेबन), उपनिरीक्षक बलिराम गौड़ (चौकी प्रभारी जेल गेट), उपनिरीक्षक रतीश चंचल पाण्डेय (चौकी प्रभारी सिविल लाइन), मुख्य आरक्षी शैलेश शर्मा, आरक्षी देवेन्द्र गुप्ता, आदित्य वर्मा, विजय यादव, आदित्य पाल, राजू यादव एवं मुकेश साहनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों तथा चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। साथ ही क्षेत्र के कबाड़ी कारोबारियों की भी सघन जांच की जाएगी, ताकि इस प्रकार के संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।