आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा को लेकर गनेशपुर चौकी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा को लेकर गनेशपुर चौकी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित
रिर्पोटर – इन्द्र भूषण चौबे
बस्ती। आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना वाल्टरगंज क्षेत्र की चौकी गनेशपुर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज ज्ञानेंद्र कुमार राय ने की। उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं संभ्रांत लोगों से संवाद करते हुए त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सभी पूजा समितियां शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व मनाने का संकल्प व्यक्त किया।






