
फेसबुक हैक कर उड़ा दिए पैसे, सोनहा पुलिस ने गेम पलट दिया — ₹8201/- की पूरी रकम वापस!
बस्ती के थाना सोनहा क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक युवक की फेसबुक आईडी हैक कर उसके साथ ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया।
लेकिन इस बार ठगों की चाल ज्यादा देर तक नहीं चली… क्योंकि सामने थे सोनहा के थाना अध्यक्ष महेश सिंह और पुलिस की तेजतर्रार टीम!
बनरही जंगल निवासी सुदीप पुत्र परशुराम की फेसबुक आईडी हैक कर अज्ञात साइबर अपराधी ने ₹8201/- की रकम किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर ली। पीड़ित ने तुरंत NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही थाना सोनहा की साइबर सेल ने बिना समय गंवाए तकनीकी जांच शुरू की।
डिजिटल ट्रेल को ट्रैक करते हुए पुलिस ने पैसे को होल्ड कराया और पूरी रकम को सुरक्षित वापस दिला दिया।थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने जिस तेजी और सूझबूझ से काम किया, उसने साइबर अपराधियों को साफ संदेश दे दिया — बस्ती में ठगी आसान नहीं है!
इस शानदार कार्रवाई के बाद इलाके में खुशी की लहर है और लोगों का भरोसा पुलिस पर और मजबूत हुआ है।
थाना अध्यक्ष महेश सिंह ने अपील किया कि
अगर आपके साथ भी ऑनलाइन ठगी होती है, तो देर न करें — तुरंत NCRP पोर्टल या नजदीकी थाने में शिकायत करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!
*रिपोर्ट : इन्द्र भूषण चौबे
निष्पक्ष मीडिया*









