
बस्ती: कलवारी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
रिर्पोटर – इन्द्र भूषण चौबे
बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह के निर्देश पर महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलवारी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना कलवारी पर पंजीकृत मु.अ.सं. 255/2026 में धारा 65(1)/351(3) बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त अकमल पुत्र जानुल्लाह, निवासी ग्राम महुआपार कला, थाना कलवारी, जनपद बस्ती (उम्र लगभग 24 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम ने शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को गोसैसीपुर बंधे के पास दबिश देकर अभियुक्त को हिरासत में लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय, जनपद बस्ती के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि जनपद में महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।
कलवारी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े किसी भी अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई की जा सके।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
– प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, थाना कलवारी
– कांस्टेबल विनीत यादव
– कांस्टेबल अमित कुमार






