बस्ती: वाल्टरगंज पुलिस के वांछित तीन अभियुक्तों के विरुद्ध 84 BNSS के तहत उद्घोषणा की मुनादी

बस्ती: वाल्टरगंज पुलिस के वांछित तीन अभियुक्तों के विरुद्ध 84 BNSS के तहत उद्घोषणा की मुनादी

रिर्पोटर – इन्द्र भूषण चौबे 

बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली के बड़ेबन चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने हमराही हेड कांस्टेबल शैलेश शर्मा के साथ थाना वाल्टरगंज के मुकदमा अपराध संख्या 170/2026 (धारा 140(2), 115(2), 117(2), 352, 351(3), 190(1), 3(5), 61(2)(a) बीएनएस) से संबंधित वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय के आदेशानुसार 84 BNSS के तहत उद्घोषणा (मुनादी) की कार्रवाई की।

इस दौरान अभियुक्त तपसीनाथ पुत्र राम प्रसाद, करुणाशंकर पुत्र तपसीनाथ तथा करुणेश्वर पुत्र तपसीनाथ, निवासी करमा कला, थाना बेलहरकला, जनपद संतकबीर नगर के स्थायी पते पर नियमानुसार मुनादी कराई गई।

पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए यह कार्रवाई विधि सम्मत ढंग से संपन्न की गई। वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।