जान जोखिम में डालकर वार्षिकोत्सव समारोह में पहुंचे बच्चें व अभिभावक

जान जोखिम में डालकर वार्षिकोत्सव समारोह में पहुंचे बच्चें व अभिभावक

– अव्यवस्थाओं के बीच सन राइज स्कूल पर सम्पन्न हुआ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

– लोहे की पाइप व बांस की बल्ली के बीच वार्षिकोत्सव में जाने के लिए बनाया गया है रास्ता

– अव्यवस्थाओं के बीच चल रहे वार्षिकोत्सव में पहुंच अभिभावकों ने जताई नाराजगी

बस्ती :- विकासखण्ड बस्ती सदर के अन्तर्गत रेलवे स्टेशन के निकट स्थित सन राइज स्कूल पर अव्यवस्थाओं के बीच वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न हुआ । सन राइज स्कूल में फैली हुई गन्दगी और अव्यवस्थाओं को लेकर अभिभावकों ने नाराज़गी जताई है ।
आपको बता दें कि वर्तमान समय में सन राइज स्कूल का निर्माण कार्य चल रहा है तीन मंजिला मकान कार्य में नीचे से लेकर ऊपर तक लोहे की पाइप और बांस की बल्ली बंधी हुई है और नीचे चारो तरफ भी ईंट , गिट्टी , मोरंग , बालू बिखरा हुआ है । नीचे से लेकर 03 मंजिला मकान तक लोहे के पाइप व बांस की बल्ली बंधी हुई है उसी के बीच सन राइज स्कूल के प्रधानाचार्य डा० फैजल अख्तर ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में आने जाने के लिए रास्ता बनाया था जिसमें बच्चों व अभिभावकों को जान जोखिम में डालकर कर आना जाता पड़ता था । अभिभावकों ने सन राइज स्कूल में फैले अव्यवस्था को लेकर प्रशासन से जांच कर कार्यवाही की मांग की है ।
नाम न छापने की शर्त पर कुछ अभिभावकों ने कहा कि छोटे – छोटे बच्चें लोहे की पाइप व बांस की बल्ली के बीच से दौड़ते हुए आ जा रहे थे यदि कहीं किसी लोहे की पाइप व बांस से टकरा गये तो 03 मंजिला मकान में लगा लोहे की पाइप व बांस की बल्ली गिर सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन भगवान की दया से कोई वार्षिकोत्सव समारोह में कोई अप्रिय घटना घटित नही हुई । बच्चों और अभिभावकों के जिन्दगी से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई की मांग बढ़ रही है ।
सन राइज स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने भीड़ बढ़ाने के लिए व बस्ती वासियों को गुमराह करने के लिए अनुराग मिश्रा लखनऊ जादूगर को बुलाया था । सन राइज स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम कम हुआ लेकिन जादूगरी ज्यादा हुआ जिसको लेकर जिले में चर्चा का बाजार गर्म है कि सन राइज स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों कार्यक्रम कम क्यों हुआ अर्थात् या तो स्कूल बच्चें स्कूल में कम है या सन राइज स्कूल में पढ़ने वाले छात्र – छात्राएं योग्य नहीं है । मीडिया पड़ताल में सन राइज स्कूल के कारनामों की पोल खुल गई है । अब देखना यह है कि वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों और अभिभावकों के जिन्दगी के साथ खिलवाड़ करने वाले सन राइज स्कूल के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है ? उक्त प्रकरण में बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी से फोन के माध्यम जानकारी लेना चाहा तो बेसिक शिक्षा अधिकारी का फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर निकला ।