हर घर तिरंगा–हर दिल तिरंगा के संदेश के साथ हर्रैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा

हर घर तिरंगा–हर दिल तिरंगा के संदेश के साथ हर्रैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा

रिर्पोटर – इन्द्र भूषण चौबे 

बस्ती/ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के आह्वान एवं प्रेरणा से देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज विधानसभा 307 हर्रैया के परसरामपुर एवं मखौड़ा धाम मंडल में भव्य तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हर्रैया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री अजय सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

यह भव्य तिरंगा पदयात्रा ब्लॉक मुख्यालय परसरामपुर से पड़री बाबू–कुसमौर मार्ग होते हुए बरहपुर पाण्डेय तिराहे तक निकाली गई। हाथों में तिरंगा और हृदय में राष्ट्रभक्ति का जज्बा लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने पदयात्रा में सहभागिता की। इस दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘जय हिंद’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति से गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री अजय सिंह जी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हमारे राष्ट्रीय ध्वज में भारत के वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान की गौरवगाथा समाहित है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना को और मजबूत करने का संकल्प है।

कार्यक्रम में श्री श्रीश पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि परसरामपुर, श्री कृष्ण कुमार सिंह जी, ब्लॉक प्रमुख विक्रमजोत, श्री अमित चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष परसरामपुर, श्री जवाहर जायसवाल, मंडल अध्यक्ष मखौड़ा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री आशुतोष सिंह, श्री अनिल पाण्डेय, श्री राम मणि मिश्रा, श्री सूर्यनारायण तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री घनश्याम शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सुनील तिवारी, श्री भानु प्रताप पाण्डेय एवं श्री वंशीधर कनौजिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा साथी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

भव्य तिरंगा पदयात्रा के सफल आयोजन पर विधायक श्री अजय सिंह जी ने सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।