पीड़ित ने 112 पुलिस पर अभद्रता करने का लगाया आरोप
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्यवाही की किया मांग

पीड़ित ने 112 पुलिस पर अभद्रता करने का लगाया आरोप
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्यवाही की किया मांग
बस्ती /कप्तानगंज थाने पर कार्यरत 112 पुलिस पर पीड़ित राम जगत ने अभद्रता करने का आरोप लगाया है और पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर 112 पुलिस के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है ।
आपको बता दें कि राम जगत पुत्र स्व बुधई ग्राम-मेढउआ ,पो० -पोखरा बाजार, थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती का मूल निवासी है। पीड़ित के गांव मे कुआं है। जिसके चारो तरफ पीड़ित की जमीन है जिस पर विपक्षी राम सुन्दर पुत्र प्यारे लाल अवैध तरीके से कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। पीड़ित के जमीन पर अवैध तरीके से उपला कंडा तथा लकड़ी रख दिया गया है विपक्षी परिवारिक तानाशाही हमेशा कार्य करता है जिसकी औरत और चार लड़कियां व लड़का अरूण कुमार बहुत ही झगड़ालू दबंग किस्म के लोग है। इसके कुछ सहयोगी बाहुबली राजनीतिक सम्बन्ध के हैं जिसके सह पर हमेशा मेरे साथ मार – पीट गाली गलौज पर उतर आते हैं हमेशा पीड़ित को गलत तरीके से फसाने की कोशिश करते रहते है। पीड़ित कमजोर लाचार मजबूर होकर सहन कर लेता है । पीड़ित ने एक प्रार्थना पत्र 06.03.2026 को थाना कप्तानगंज दिया था जिसमें लिखा था कि अवैध कब्जे को खाली कराया जाय । कप्तानगंज थाने से सतवन्त शाही और संतोष यादव आये थे । दोनों पक्षों को थाना कप्तानगंज पर बुलाया गया था । पीड़ित कप्तानगंज थाने पर गया था । राम सुन्दर को लकड़ी, कंडा हटाने को कहा और राम सुन्दर बोला हम हटा देंगे मगर व लकड़ी कंडा नहीं हटया बल्कि अवैध तरीके से ऊपर से छप्पर भी रख दिया । पुलिस वाले कहते है कि नहीं हटाया तो मैं क्या करूं । पुलिस 2020 से बाहु बलियों के इशारे पर पीड़ित को थाने में कैद कर के दिवाल की चुनाई करवा दिया था । पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को कई प्रार्थना पत्र दिया मगर थाने वाले किसी कि नहीं सुनते बाहु बलियों का सीधा सम्पर्क है जिनके वजह से पीड़ित की समस्या नहीं सुनी जाती है दिनांक – 01.04.2026 सुबह लगभग 6:00 बजे पीड़ित ने अपने घरवाली अपनी जमीन पर कंडा रख रहा था जिसपर राम सुन्दर की औरत दुर्गावती और चार लड़कियां गाली गलौज देते हुए मार पीट पर उतर आयी और 112 पुलिस को फोन भी कर दिया पीड़ित घर में पूजा कर रहा था 112 पुलिस के बुलाने पर बाहर निकला बिना गलती के थाने पर चलने को कहने लगा । पीड़ित सिर्फ अन्डर वियर और बनियान पहना था पैर में चप्पल भी नहीं था 112 पुलिस ने जबरन गर्दन पकड़कर मां बहन की गाली देते हुए जमीन पर घसीटते हुए गाडी में ठूस लिया था और बाद में कप्तानगंज थाने पर जबरन पुलिस द्वारा सुलहनामा करवाया गया था । पीड़ित बहुत परेशान हैं । उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक डा० यशवीर सिंह ने जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है ।
रिर्पोटर/ इन्द्र भूषण चौबे
निष्पक्ष मीडिया









