प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 स्वर्णिम वर्षों पर बाबा गोकुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में हुआ विशेष आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 स्वर्णिम वर्षों पर बाबा गोकुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में हुआ विशेष आयोजन

हरैया / हरैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पौराणिक स्थल बाबा गोकुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भव्य कीर्तन, हवन-पूजन एवं विशेष आराधना का आयोजन किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर देश की समृद्धि और विकास की कामना की।

इस पावन अवसर पर विधायक अजय सिंह ने देवाधिदेव महादेव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करने की प्रार्थना की। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया तथा उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की उन्नति एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संकल्प लिया।

हरैया विधायक अजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और देश विश्व मंच पर नई पहचान बना रहा है। उन्होंने सभी लोगों से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख के.के.सिंह, विधायक प्रतिनिधि पं.सरोज मिश्रा, महेंद्र सिंह अखिलेश सिंह, नीरज शुक्ला, दीपक पांडेय, राणा सिंह, प्रधान अरविंद चौरसिया, मार्शल तिवारी, लवकुश चौधरी, सुनील यादव, धीरेंद्र चौधरी, दुर्गेश सिंह, हरिओम भारती, हरिकेश यादव, जग्गू सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और राष्ट्र सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।