गैस की कालाबाजारी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे में 19 गैस सिलेंडर (3 खाली व 16 भरे) बरामद किया गया।

बस्ती/आपूर्ति विभाग व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गैस की कालाबाजारी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे में 19 गैस सिलेंडर (3 खाली व 16 भरे) बरामद किया गया।
दिनांक 03.04.2026 को आपूर्ति विभाग व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त संत कुमार पुत्र रामकृपाल, संतोष पुत्र जयराम को बस्ती टोल प्लाजा से 200 मी0 पहले सन इण्डेन एजेंसी के पास से डिलीवरी वैन व उसमें रखे 19 (3 खाली व 16 भरे) सीलेन्डर के साथ गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मुकदमा संख्या 147/2026 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम मे ARO अशोक कुमार मिश्र, जनपद बस्ती, पूर्ति निरीक्षक सदर प्रवीण कुमार पाण्डेय, जनपद बस्ती, पूर्ति निरीक्षक कुदरहा अनुराग श्रीवास्तव जनपद बस्ती प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोतीचन्द मय टीम जनपद बस्तीशामिल रहे।









