बस्ती / गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार 

बस्ती / गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार 

थाना कलवारी पुलिस व स्वाट-सर्विलांस की संयुक्त टीम ने कप्तानगंज से पकड़ा; न्यायालय भेजा जा रहा

बस्ती,थाना कलवारी पुलिस और स्वाट-सर्विलांस की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट में काफी समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को थाना कप्तानगंज क्षेत्र से पकड़ा गया।

गिरफ्तारी का विवरण 

अभियुक्त रियाज अली पुत्र बुनियाद अली, उम्र 19 वर्ष, निवासी मदनपुरा, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती

मुकदमा मु0अ0सं0- 01/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, थाना दुबौलिया

गिरफ्तारी दिनांक 12.06.2026 को थाना कप्तानगंज क्षेत्र से

इनाम 25,000 रुपये का इनामी अभियुक्त था

आगे की कार्रवाई आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है

अभियान पुलिस अधीक्षक बस्ती डा. यशवीर सिंह द्वारा अपराध व अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई की गई।

निर्देशन – अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में टीम गठित हुई।

टीम- प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार, थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी, प्रभारी स्वाट-सर्विलांस टीम श्री शेषनाथ यादव, हे0का0 रमेंश यादव, पवन तिवारी, मृत्युन्जय कुशवाहा, का0 शुभेन्दु तिवारी, देवेश यादव और हे0का0 देशदीपक सिंह शामिल रहे।