गांव बस्ती चलो अभियान’ के तहत जिलाध्यक्ष ने किया व्यापक जनसंपर्क*

गांव बस्ती चलो अभियान’ के तहत जिलाध्यक्ष ने किया व्यापक जनसंपर्क*

घर-घर पहुंचकर योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद

7 से 12 अप्रैल तक जिले भर में चलेगा ग्राम/बस्ती सम्पर्क अभियान

बस्ती :- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे ‘गांव बस्ती चलो अभियान’ के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा ने मंगलवार को कप्तानगंज मण्डल के कटरी बूथ पर घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके अनुभवों एवं योजनाओं के जमीनी प्रभाव की जानकारी ली।

जिलाध्यक्ष ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें।

कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि 7 से 12 अप्रैल तक चलने वाले ‘गांव बस्ती सम्पर्क अभियान’ के तहत जिले के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं संगठन के जिम्मेदार कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करेंगे तथा लाभार्थियों से संवाद स्थापित करेंगे।

जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा में चयनित गांवों व बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क शामिल है। प्रत्येक ग्राम में 25 से 30 लोगों को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया है।

साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर व्यापक चर्चा कर फीडबैक लिया जाएगा तथा सभी कार्यक्रमों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित करने के निर्देश दिए गए हैं।

रिर्पोटर:- इन्द्र भूषण चौबे 

निष्पक्षमीडिया