यूपी /112 की समीक्षा बैठक में लापरवाही पर सख्ती उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को मिला सम्मान

यूपी /112 की समीक्षा बैठक में लापरवाही पर सख्ती उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को मिला सम्मान।

जनपद बस्ती :- में आपातकालीन सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यूपी-112 की माह मार्च की मासिक समीक्षा गोष्ठी/कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवा की गुणवत्ता, त्वरित प्रतिक्रिया और पीड़ितों की संतुष्टि को लेकर गहन समीक्षा की गई। बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि आमजन की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन पीआरवी कर्मियों द्वारा कॉलर/पीड़ित को संतुष्ट नहीं किया जा सका, उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई और भविष्य में सुधार के सख्त निर्देश दिए गए। वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। ऐसे पीआरवी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सराहा गया, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करते हुए पीड़ितों को शत-प्रतिशत संतुष्टि प्रदान की। अधिकारियों ने कहा कि यूपी-112 सेवा का उद्देश्य केवल मौके पर पहुंचना ही नहीं, बल्कि पीड़ित को त्वरित राहत और संतोषजनक समाधान देना भी है। इसके लिए सभी कर्मियों को व्यवहार कुशलता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यशाला के दौरान सेवा को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि हर कॉल को गंभीरता से लिया जाए और मौके पर पहुंचकर त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन का विश्वास और मजबूत हो सके। गोष्ठी के अंत में यह भरोसा जताया गया कि यूपी-112 के माध्यम से जनपद बस्ती में कानून- व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए आमजन को बेहतर सुरक्षा और सेवा प्रदान की जाएगी।

रिर्पोटर इन्द्र भूषण चौबे 

निष्पक्ष मीडिया 

Check Also
Close