बस्ती: CO सदर ने अमहट घाट पर कावड़ तैयारियों का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देश

बस्ती: CO सदर ने अमहट घाट पर कावड़ तैयारियों का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देश

रिर्पोटर – इन्द्र भूषण चौबे 

बस्ती। मास में शुरू होने वाले मेले और कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। शनिवार को क्षेत्राधिकारी सदर ने अमहट घाट स्थित जय मां दुर्गा एवं शिव मंदिर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया।

CO सदर ने कोतवाली प्रभारी और कावड़ सेल प्रभारी के साथ मंदिर परिसर, घाट और आसपास के इलाके का भ्रमण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

बाद में सभी थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों के साथ गूगल मीट के जरिए बैठक कर कावड़ मार्ग की रूटिंग, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी, लाइटिंग, पेयजल और चिकित्सा व्यवस्था के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है।