पैड़ा वाले बाबा गोविन्द दास के तबीयत में हुआ सुधार केजीएमयू अस्पताल से हुए डिस्चार्ज होने के बाद फिर शुरू की पदयात्रा बागेश्वर धाम के लिए

पैड़ा वाले बाबा गोविन्द दास के तबीयत में हुआ सुधार केजीएमयू अस्पताल से हुए डिस्चार्ज होने के बाद फिर शुरू की पदयात्रा बागेश्वर धाम के लिए

– पैड़ा वाले बाबा ने 15 दिन की दवा लेकर पुनः शुरू किया बागेश्वर धाम के लिए पदयात्रा

– पैड़ा वाले बाबा को पदयात्रा के दौरान कुछ लोगों ने जबरन खिला दिया था जहरीला पदार्थ

– 5 मई को पैदल यात्रा पर निकलें थे पैड़ा वाले बाबा, बस्ती से बागेश्वर धाम तक सनातन संदेश की रहेगी गूंज

बस्ती / पैड़ा वाले बाबा गोविन्द दास के तबीयत में सुधार होने पर केजीएमयू अस्पताल लखनऊ से डिस्चार्ज हुए हैं और 15 दिन की दवा लेकर पुनः बागेश्वर धाम के लिए पदयात्रा में निकल दिये है ।

आपको बता दें कि पैड़ा धाम के महंथ गोविंद दास महाराज, जिन्हें क्षेत्र में “पैड़ा वाले बाबा” के नाम से जाना जाता है बाबा ने एक बड़ा ऐलान किया था कि वह 05 मई को पैड़ा धाम बस्ती से बागेश्वर धाम सरकार तक पैदल यात्रा पर रहेगें। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को जन-जन तक पहुंचाना है। महंथ गोविंद दास महाराज ने बताया कि यह यात्रा आस्था, एकता और धर्म जागरण का प्रतीक होगी। उन्होंने कहा कि बस्ती जनपद में जल्द ही भव्य कथा का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। पैड़ा वाले बाबा के इस निर्णय को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। खास बात यह है कि इस धार्मिक पहल को सभी समुदायों के लोगों का समर्थन मिल रहा है, जिससे सामाजिक सौहार्द का भी संदेश जा रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “बस्ती में सनातन का झंडा लहराएगा और धर्म की अलख हर घर तक पहुंचेगी। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि इस यात्रा से न सिर्फ धार्मिक भावना मजबूत होगी, बल्कि समाज में एकता और भाईचारा भी बढ़ेगा।

सुल्तानपुर के आस पास पैड़ा वाले बाबा के पदयात्रा के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने बाबा को जबरन जहर पिला दिया था जहर पिलाने की सूचना पर पहुंची स्थानीय लोगों व पुलिस ने बाबा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन बाबा के तबीयत में सुधार न होने के कारण बाबा को केजीएमयू अस्पताल लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था । एक सप्ताह तक केजीएमयू अस्पताल में बाबा का इलाज हुआ था । भगवान की दया से समय से इलाज होने के कारण बाबा की जान बच गई और पुनः बाबा अपने लिए गये संकल्प के अनुसार पदयात्रा पर निकल दिये है । इस सम्बंध में फोन के माध्यम से पैड़ा वाले बाबा ने मीडिया को बताया कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य ठीक और पदयात्रा जारी है ।