पैड़ा वाले बाबा की पदयात्रा 31वें दिन भी जारी…..

बाबा बागेश्वर धाम की कथा कराने के संकल्प को लेकर निकले पैड़ा वाले बाबा….
पैड़ा वाले बाबा की पदयात्रा 31वें दिन भी जारी…..
बागेश्वर धाम की कथा कराने के संकल्प को लेकर निकले पैड़ा वाले बाबा की पदयात्रा लगातार 31वें दिन भी जारी है।
पैड़ा वाले बाबा अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। इस दौरान उनके समर्थक और श्रद्धालु लगातार उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
पद यात्रा के दौरान पैड़ा वाले बाबा ने विश्वास जताते हुए कहा कि उन्होंने बागेश्वर धाम की कथा कराने का संकल्प लिया है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भगवान की कृपा तथा श्रद्धालुओं के आशीर्वाद से उनका संकल्प अवश्य पूरा होगा।
हालांकि बाबा बागेश्वर धाम की कथा करा पाएंगे की नहीं इसका अंतिम निर्णय भविष्य की स्थितियों और संबंधित व्यवस्थाओं पर निर्भर करेगा। फिलहाल उनकी पदयात्रा निरंतर जारी है और श्रद्धालु उम्मीद कर रहे हैं कि वे अपने संकल्प को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।
पैड़ा वाले बाबा ने कहा “मैंने बागेश्वर धाम की कथा कराने का संकल्प लिया है। भगवान की कृपा और भक्तों के आशीर्वाद से मेरा संकल्प जरूर पूरा होगा।”
यात्रा के 31वें दिन भी बाबा का उत्साह बरकरार है और उनके समर्थकों में संकल्प की सफलता को लेकर आशा और उत्सुकता बनी हुई है।









