CM योगी के प्रस्तावित बस्ती दौरे को लेकर मण्डलायुक्त, DIG, DM व SP ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

CM योगी के प्रस्तावित बस्ती दौरे को लेकर मण्डलायुक्त, DIG, DM व SP ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
जनपद बस्ती के थाना हरैया क्षेत्रांतर्गत मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित आवागमन कार्यक्रम को लेकर आज उच्चाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।
मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल अखिलेश सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी, जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्सना एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह कीर्ति प्रकाश भारती CRO ने संयुक्त रूप से स्थल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तैयारियों का बारीकी से अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच, बैरिकेडिंग, पार्किंग व भीड़ नियंत्रण के संबंध में विशेष निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल के आसपास साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय लोगों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार बैठकों और फील्ड निरीक्षण से माना जा रहा है कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे!









