बस्ती में अपहरण की साजिश नाकाम, 3 शातिर गिरफ्तार, ब्रेजा-थार व मोबाइल बरामद

बस्ती में अपहरण की साजिश नाकाम, 3 शातिर गिरफ्तार, ब्रेजा-थार व मोबाइल बरामद

बस्ती पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण की साजिश को नाकाम कर दिया। थाना नगर पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त दबिश में पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त 02 चार-पहिया वाहन एवं 03 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक नगर *रामप्रसाद यादव* व प्रभारी एसओजी *विकास यादव* के नेतृत्व में चौकी प्रभारी फुटहिया *उ0नि0 शैलेश कुमार यादव* व चौकी प्रभारी करहली *उ0नि0 सर्वेश कुमार चौधरी* मय टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

आज समय करीब 12:29 बजे NH-27 के फुटहिया उत्तरी लेन से शहीद स्मारक रोड, संसारपुर-फुटहिया मार्ग पर घेराबंदी कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त *एक मारुति ब्रेजा कार UP51AS0081, एक बिना नम्बर प्लेट वाली काले रंग की महेन्द्रा थार व 03 मोबाइल फोन* बरामद हुए। अग्रिम विधिक कार्रवाई पूर्ण कर सभी को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 19.07.2026 को आपसी विवाद के बाद उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर *बलराम त्रिपाठी* का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद उसे निर्जन स्थान पर ले जाकर हत्या करने की योजना बनाई थी। इसी दौरान पुलिस की सक्रियता एवं डायल-112 के पीछा करने से घबराकर आरोपी पीड़ित को छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस का कहना है कि जनपद में महिलाओं और आमजन की सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। ऐसे अपराधों में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

यह मुकदमा थाना नगर पर *मु0अ0सं0 201/2026 धारा 140(1), 111(2)(B), 3(5), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस* के अंतर्गत पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. *अमन सिंह* पुत्र राजेश सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बेलाड़ी, थाना नगर, बस्ती

2. *हरि प्रसाद उर्फ अंकित सिंह* पुत्र राधेश्याम सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी कटरूआ बीर सिंह, थाना नगर, बस्ती

3. *हर्षदीप सिंह* पुत्र राजकुमार सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी रानीपुर, थाना नगर, बस्ती

अपराधिक इतिहास

*अमन सिंह* के विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, SC/ST एक्ट व आबकारी अधिनियम सहित कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं।

*हर्षदीप सिंह* के विरुद्ध 3 मुकदमे व *हरि प्रसाद उर्फ अंकित* के विरुद्ध 2 मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम

प्रभारी निरीक्षक नगर रामप्रसाद यादव, प्रभारी SOG विकास यादव उ0नि0 शैलेश कुमार यादव, उ0नि0 सर्वेश कुमार चौधरी, उ0नि0 अनिल राय, SOG व थाना नगर की पूरी पुलिस टीम।

पुलिस अधीक्षक बस्ती ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और जनपद को अपराध मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है।

 

 

Check Also
Close