आम के बागीचे में चल रहा था जुआ, 4 गिरफ्तार, ₹1,710 नकद व ताश के पत्ते बरामद

आम के बागीचे में चल रहा था जुआ, 4 गिरफ्तार, ₹1,710 नकद व ताश के पत्ते बरामद

रिर्पोटर – इन्द्र भूषण चौबे 

बस्ती। थाना मुण्डेरवा पुलिस ने आम के एक बागीचे में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल ₹1,710 नकद, 52 ताश के पत्ते तथा अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष मुण्डेरवा विश्वमोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग एवं अपराध नियंत्रण अभियान चला रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम परसवा के उत्तर दिशा स्थित आम के बागीचे में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान धीरज कुमार (निवासी धौरहरा गोचना, बस्ती), पंकज गुप्ता (निवासी थवईपार, संतकबीर नगर), विक्रम तिवारी (निवासी परसवा, बस्ती) तथा दीपक कुमार (निवासी तेनुवारी सोयम, संतकबीर नगर) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार फड़ से ₹260 तथा अभियुक्तों की जामा तलाशी से ₹1,450 नकद बरामद हुए। इसके अलावा 52 अदद ताश के पत्ते भी जब्त किए गए। इस संबंध में थाना मुण्डेरवा पर सार्वजनिक जुआ अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जीतन प्रसाद यादव, मुख्य आरक्षी अखिलेश पाण्डेय, मनीष गौड़, देवानन्द यादव तथा आरक्षी भगवान दयालय यादव, आशुतोष चौहान और सदानंद सिंह शामिल रहे।