शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कप्तानगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

 शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कप्तानगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

   रिर्पोटर – इन्द्र भूषण चौबे 

बस्ती/ थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने दिनांक 30.07.2026 को समय करीब 11:45 बजे ग्राम बैहार के बाहर पण्डूल रोड पर नर्सरी के पास से अभियुक्त सूरज वर्मा पुत्र स्व० राम संवारे वर्मा को गिरफ्तार किया। उक्त गिरफ्तारी मु0अ0सं0-201/2026 धारा-69, 351(2), 352 BNS थाना कप्तानगंज* से संबंधित है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त   

1- सूरज वर्मा पुत्र स्व० राम संवारे वर्मा, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम गौरा, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1-थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव, जनपद बस्ती।

2-उ0नि0 रविंद्र यादव, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती।

3-का0 जगदंबा प्रजापति, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती।

पुलिस अधीक्षक का समाज के नाम संदेश  

पुलिस प्रशासन ने समाज से अपील की है कि आए दिन इस प्रकार के प्रकरण प्रकाश में आ रहे हैं। युवतियों और उनके परिजनों से अनुरोध है कि *किसी के झूठे वादों और बहकावे में न आएं। शादी जैसे संवेदनशील विषय पर कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवार के बड़े-बुजुर्गों से सलाह अवश्य लें। सोशल मीडिया या जान-पहचान के माध्यम से मिलने वाले लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या धमकी मिलने पर तत्काल 112 या नजदीकी थाने को सूचना दें। बस्ती पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।