शहीद राजा उदय प्रताप सिंह चौक तक निकली तिरंगा यात्रा, दिया संदेश

शहीद राजा उदय प्रताप सिंह चौक तक निकली तिरंगा यात्रा, दिया संदेश
बस्ती । बुधवार को नगर बाजार स्थित राजकोट से शहीद राजा उदय प्रताप सिंह चौक तक विशाल तिरंगा यात्रा भाजपा बहादुरपुर मण्डल में निकाली गई। मण्डल प्रभारी सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीलम सिंह राना, पूर्व विधायक रवि सोनकर विजय भान सिंह के साथ निकली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।
मण्डल प्रभारी सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’, भोलू ने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और व्यापक जनभागीदारी का एक महा- आन्दोलन बन चुका है । हाथों में लहराता राष्ट्रध्वज तिरंगा, हृदय में असीम राष्ट्रभक्ति और गूंजते ‘भारत माता की जय’ के जयघोषों से संपूर्ण वातावरण राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर हो उठा । उन्होने आवाहन किया कि हम सभी अभियान से जुड़कर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।
तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से मीना पाण्डेय, जिला मंत्री प्रदीप निषाद, रणविजय गौतम, संजय पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, अनिल श्रीवास्तव के साथ ही भाजपा नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।






