डॉ. ममता पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वरुण पाण्डेय का भव्य स्वागत

रिर्पोटर – इन्द्र भूषण चौबे 

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वरुण पाण्डेय के बस्ती में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।

रोडवेज तिराहे पर डॉ. ममता पाण्डेय के नेतृत्व में फूल-मालाओं से वरुण पांडेय का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए उनका अभिनंदन किया।

जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बस्ती पहुंचे वरुण पाण्डेय के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा जिले में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

इस अवसर पर वरुण पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।