भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल ने खिलाड़ियों में किया राष्ट्रध्वज का वितरण

तिरंगा एकता, अखंडता गौरव का प्रतीक-जगदीश प्रसाद शुक्ल

भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल ने खिलाड़ियों में किया राष्ट्रध्वज का वितरण
तिरंगा एकता, अखंडता गौरव का प्रतीक-जगदीश प्रसाद शुक्ल
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बुधवार को तिरंगा यात्रा की कड़ी में शहीद सत्यवान स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों के बीच राष्ट्रध्वज का वितरण किया और रैली निकाली गई। कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ना है। उन्होने कहा कि खिलाड़ी राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी को बखूबी समझते हैं। राष्ट्रगान के साथ ही वंदेमातरम का भी उद्घोष करें।
खिलाड़ियों में राष्ट्रीय ध्वज वितरण के दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी शकील अहमद, विकास सोनकर, दीप पटेल, कमलेश यादव, श्रीमती अस्मिता गुप्ता, शहबान, नन्दनी चौधरी, मान्या कसौधन, कनीज फातिमा,कृष्णा गौड़,श्याम,राहुल के साथ ही अनेक खिलाडी उपस्थित रहे।

Check Also
Close