त्योहारों को लेकर थाना मुंडेरवा SO विश्व मोहन राय द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

रिर्पोटर – इन्द्र भूषण चौबे 

बस्ती। आगामी त्योहारों के मद्देनज़र शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना मुंडेरवा के प्रभारी निरीक्षक (SO) विश्व मोहन राय के नेतृत्व में क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख चौराहों, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की। साथ ही लोगों से सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई।

SO विश्व मोहन राय ने बताया कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए थाना मुंडेरवा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त, वाहन चेकिंग एवं निगरानी अभियान जारी रहेगा, ताकि आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।

Check Also
Close