हर्रैया ब्लॉक परिसर में 5.93 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आवासीय भवन का विधायक अजय सिंह ने किया शिलान्यास

हर्रैया ब्लॉक परिसर में 5.93 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आवासीय भवन का विधायक अजय सिंह ने किया शिलान्यास

रिर्पोटर – इन्द्र भूषण चौबे 

बस्ती। हर्रैया विकास खंड परिसर में लगभग 5 करोड़ 93 लाख 71 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले आवासीय भवन का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमिपूजन कर किया।

इस अवसर पर विधायक अजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क, पुल, संपर्क मार्गों सहित बुनियादी सुविधाओं के विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नए आवासीय भवन के निर्माण से विकास खंड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे जनसामान्य को भी अधिक सुगम और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

Check Also
Close