राजन इंटरनेशनल एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई समर पार्टी

राजन इंटरनेशनल एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई समर पार्टी

बस्ती। शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय राजन इंटरनेशनल एकेडमी में सोमवार को समर पार्टी का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने खेल, डांस और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लेकर जमकर आनंद उठाया। विद्यालय परिसर बच्चों की खुशी, उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया।
समर पार्टी के दौरान बच्चों को विभिन्न प्रकार के ताजे फल एवं मिष्ठान वितरित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को ग्रीष्म ऋतु में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा फलों के सेवन की महत्ता बताना रहा।
विद्यालय की प्रबंध निदेशक शिखा चतुर्वेदी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व आयोजित इस समर पार्टी का उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ खानपान और फलों के महत्व के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बच्चों से गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की।
प्रधानाचार्य शानू एंटोनी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। वहीं कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय ने बच्चों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर उनका मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर पुनीता त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी, शिक्षा बरनवाल, रिया दुबे, आकृति पांडेय, मानसी सिंह, रूपा जैसवाल, पलक, तहजीब फातिमा, प्रियंका, नंदिनी, सुषमा, फरहत फातिमा,रेखा,नीलम सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिवार में उत्साह, उमंग और आनंद का माहौल देखने को मिला।