बस्ती :- टी. एन. मेमोरियल हॉस्पिटल में चिकित्सकों की तत्परता से बची मासूम की जान……

बस्ती :- टी. एन. मेमोरियल हॉस्पिटल में चिकित्सकों की तत्परता से बची मासूम की जान……

रिर्पोटर – इन्द्र भूषण चौबे 

संत कबीर नगर की मासूम बच्ची जिकरा के गले में खेलते समय ₹10 का सिक्का फंस गया, जिससे उसकी सांस लेने और निगलने में गंभीर परेशानी होने लगी। परिजन तत्काल उसे #टी. #एन. #मेमोरियल #हॉस्पिटल, बस्ती लेकर पहुंचे, जहां डॉ. #गया #प्रसाद #शुक्ला और उनकी टीम ने त्वरित चिकित्सीय सूझबूझ का परिचय देते हुए एंडोस्कोपी के माध्यम से सफलतापूर्वक सिक्का निकाल दिया।

समय रहते किए गए उपचार से एक बड़ा हादसा टल गया और मासूम को सुरक्षित जीवन मिला। अस्पताल की इस सफल चिकित्सा की परिजनों ने सराहना करते हुए डॉक्टरों और पूरी मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया।