इश्क की जिद के आगे झुका फासला, बैंगलोर से बस्ती पहुंचा प्रेमी… फिर हुआ निकाह।

इश्क की जिद के आगे झुका फासला, बैंगलोर से बस्ती पहुंचा प्रेमी… फिर हुआ निकाह।

बस्ती में कई दिनों से सुर्खियों में चल रही प्रेम कहानी का आखिरकार सुखद अंत हो गया।

प्रेमी से मिलने और शादी की जिद में पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी नजमा का निकाह उसके प्रेमी मेहताब के साथ सम्पन्न हो गया।

नजमा की मोहब्बत और जिद ऐसी थी कि बैंगलोर में रह रहे मेहताब को सब कुछ छोड़कर बस्ती आना पड़ा।

प्रेमिका की लगातार जिद और हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार दोनों परिवारों की सहमति बनी और दोनों एक-दूजे के हो गए।

बताया जा रहा है कि नजमा पहले पड़िया और फिर हनुमानगंज इलाके में टॉवर पर चढ़ गई थी।

प्रेमी से मिलाने और निकाह कराने की मांग को लेकर उसने जमकर हंगामा किया था।

घंटों चले ड्रामे के बाद पुलिस प्रशासन ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा था।

पूरा मामला बस्ती पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों पक्षों में बातचीत कराई और आखिरकार प्रेम कहानी को निकाह तक पहुंचा दिया।

अब इलाके में लोग नजमा को “इश्क वाली बेगम” कहकर चर्चा कर रहे हैं।

वहीं बैंगलोर से बस्ती पहुंचे मेहताब ने भी आखिरकार अपनी मोहब्बत को मुकाम दे दिया।

 

Check Also
Close