सिद्धार्थनगर :- पथरा बाजार पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम की बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर :- पथरा बाजार पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम की बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोर गिरफ्तार

रिर्पोटर -: इन्द्र भूषण चौबे 

सिद्धार्थनगर पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर थाना पथरा बाजार पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 की रात गश्त एवं चेकिंग के दौरान बनगवा पड़ाइन मोड़ से अजगरा जाने वाले मार्ग पर एक मकान के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी के औजार तथा ₹12,600 नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शाकिब पुत्र अतिकुलरहमान उर्फ जुम्मन (24 वर्ष) तथा अब्दुल रहमान पुत्र हफीजुलरहमान (26 वर्ष), निवासी ग्राम टिकरिया, थाना डुमरियागंज के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने थाना खेसरहा और थाना चिल्हिया क्षेत्र में पिछले दो महीनों के दौरान हुई दो घरों में चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के विरुद्ध पहले से भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। थाना पथरा बाजार में उनके खिलाफ मु0अ0सं0 77/2026 के तहत धारा 313 एवं 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद, उपनिरीक्षक आशुतोष शुक्ला, उपनिरीक्षक रामदेव यादव, एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी ओमप्रकाश मिश्रा एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।