बस्ती-कलवारी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को दबोचा

बस्ती-कलवारी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को दबोचा
थाना दुबौलिया में दर्ज था मुकदमा, कप्तानगंज के रखिया गांव से हुई गिरफ्तारी
बस्ती, 6 जून 2026 थाना कलवारी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।
रखिया गांव के बाहर से पकड़ा गया
प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई की। थाना दुबौलिया पर दर्ज मु0अ0सं0 01/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत वांछित रामकृपाल यादव उर्फ लराहे पुत्र मनीराम यादव को ग्राम रखिया, थाना कप्तानगंज से बाहर जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त रामकृपाल यादव उर्फ लराहे, उम्र 30 वर्ष, निवासी रखिया, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, थाना कलवारी हेड कांस्टेबल देशदीपक सिंह रिक्रूट कांस्टेबल प्रवीण कुमार
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।









