बस्ती:देवशिला का विश्व हिन्दू महासंघ ने किया भव्य स्वागत,लगे जय श्रीराम के नारे

बस्ती । नेपाल के पोखरा से अयोध्या ले जाये जा रहे  देव शिला शालिग्राम पत्थर का बुधवार को विश्व हिन्दू महासंघ पदाधिकारियों द्वारा जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में बड़े बन चौराहे के निकट विधि विधान से पूजन अर्चन कर स्वागत वंदन किया गया। शिला जैसे ही बड़े बन चौराहे पर पहुंची लोगों की आस्था उमड़ पड़ी। जय श्री राम के उद्घोष के बीच देव शिला को देखने, स्पर्श करने का उत्साह देखा गया।
पूजन अर्चन के बाद विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि  अयोध्या में  श्री भगवान राम और मां जानकी की मूर्ति निर्माण के लिए पड़ोसी राष्ट्र नेपाल की काली गंडकी नदी से दो शालिग्राम शिलाएं अयोध्या ले जायी जा रही हैं।
जगह – जगह पर देव शिलाओं का स्वागत किया जा रहा है। देव शिला का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से दिग्विजय सिंह राणा, महंत गिरजेश दास, सरजू प्रसाद शुक्ला, सौरभ तिवारी, महेश हिंदुस्तानी, विजय शंकर शुक्ला,  परमानंद गुप्ता अमरजीत सिंह, राकेश सिंह , बाबा जय प्रकाश दास, मुन्ना सिंह, डॉ परशुराम साहनी, आशीष उर्फ कल्लू बाबा, डब्ल्यू सिंह राणा राहुल कमलापुरी, राजकुमार उर्फ मंजू चौधरी, सतीश कुमार, पप्पू, अमित चौधरी, दीपक चौधरी संदीप कमलापुरी, श्याम लाल, वेद प्रकाश, वीरेन्द्र सिंह पटेल दीपक सिंह के साथ ही विश्व हिन्दू महासंघ के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *