जो राजनीति हमारे जीवन की दिशा को तय करता है उसकी दिशा हम तय करेंगे – एडवा

एडवा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

जो राजनीति हमारे जीवन की दिशा को तय करता है उसकी दिशा हम तय करेंगे – एडवा

बस्ती। 09 मार्च । अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ( एडवा) बस्ती ने न्याय मार्ग स्थित कैंप कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के परिपेक्ष्य में गोष्ठी आयोजित किया।मुख्य वक्ता किसान डिग्री कालेज के पूर्व प्राचार्य रघुवंश मणि रहे।

डाक्टर रघुवंश मणि ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास पर विस्तार से बात रखते हुए कहा की यह दिवस महिलाओं ने संघर्ष करके हासिल किया है।यही नहीं चाहे स्वतंत्रता का सवाल हो या फिर मताधिकार का, शिक्षा का, संपत्ति का ,निर्वाचन का हो प्रत्येक अधिकार को पाने के लिए व्यापक संघर्ष करना पड़ा है। आज भी लैंगिक असमानता और यौन अपराध आदि पर कानून भले बन गए हो व्यवहारिक रूप से बहुत कुछ करना बाकी है।निश्चित तौर पर महिला दिवस बाकी काम को पूरा करने के लिए प्रेरणा का काम करेगा।

जिला अध्यक्ष वंदना ने पूर्व प्राचार्य के समय व संबोधन के प्रति संगठन की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा की राजनीति जनता के जीवन को बेहतर बनाने का रास्ता है पर आज के दौर में हमे धर्म,जाती,क्षेत्र लिंग के आधार पर बांटने का खड्यंत हो रहा है जबकि दूसरी ओर आज आम जनता मंहगाई से त्रस्त है, हम महिलाएं अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं, बेरोज़गार नवयुवकों की फौज आये दिन होने वाले पेपर लीक से तबाह हो चुकी है , किसानों मज़दूरों को उनके श्रम का सही मूल्य नहीं मिल रहा है , आम लोगों को आये दिन सरकारी दफ्तरों के भ्रष्टाचार में लिप्त दलालों से जूझना पड़ता है ।‌ ऐसे राजनैतिक दलों से सावधान रहना होगा और हमे अपने देश के संविधान और लोकतंत्र की प्राण-प्रतिष्ठा का संकल्प लेना होगा।

जिला मंत्री कमलेश एवं संयुक्त मंत्री सुंदरी ने संबोधन में कहा कि जो राजनीति हमारे जीवन की दिशा तय करती है,उसे हमे तय करना होगा।महिला दिवस का यही संदेश हमे लेकर जाना होगा।

गोष्ठी अनीता,सोनी,इंद्रावती,दीपिका, उनू,अरुणिमा शुक्ला,रुखसाना खातून,रुखसाना बेगम ,अनुपम त्रिपाठी आदि ने विचार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *