मूक चेतना की मुखर आवाज हैं बाबा साहेब-जितेन्द्र कुमार

*मूक चेतना की मुखर आवाज हैं बाबा साहेब-जितेन्द्र कुमार
बस्ती :- मंगलवार को भारत रत्न मूक चेतना की आवाज को स्वर देने वाले संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयन्ती पर याद किया गया। सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत दुबखरा के ग्राम संसारपुर फुटहिया चौराहे के निकट स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की जयंती समारोह का आयोजन किया गया ।
समारोह के आयोजक और समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये कहा कि डॉ. आंबेडकर, भगवान बुद्ध सामाजिक विकास मिशन समिति द्वारा निरन्तर उनके सपनों को साकार करने के लिये प्रयत्न निरन्तर जारी है। कहा कि बाबा साहेब ने आजीवन दलित, वंचित, उपेक्षित , महिलाओं ,दलितों शोषितों की स्थिति मजबूत बनाने के लिए काम किया । भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान देकर विश्व पटल पर भारत का दुनिया में रोशन किया , बाबा साहेब संविधान के रचयिता के महान विचारक ,पत्रकार और दार्शनिक थे । उनका योगदान युगों तक याद किया जायेगा।
जयन्ती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समिति की संरक्षिका शान्ती देवी, हितलाल, सौरभ गौतम , मृत्युंजय कुमार ,हर्षित ,अथर्व , उज्वल, रामदीन, भगवानदीन , बुद्धिराम, विनोद कुमार, पंकज, दुर्गादास चंदन, अरुण कुमार, अजय कुमार , लालमन , सत्यम, शिवम, अनुज, विधान, पार्वती देवी, सुधा , शिखा, नीलम, कृष्णावती देवी, शान्ती, कृष्णावती देवी कुमार ,सूरज ,जाबिर, अर्जुन, ओम प्रकाश,रामललित , जंग बहादुर ,विजय कुमार, रामनयन , राधेश्याम, के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
रिर्पोटर इन्द्र भूषण चौबे
निष्पक्ष मीडिया








