बस्ती पुलिस को मिली बड़ी सफलता फर्जी जज बनकर अधिकारियों को फोन कर डरने वाला हुआ पुलिस की गिरफ्त में गिरफ्तार

बस्ती/ विभिन्न विभाग के अधिकारियों से फर्जी जज के नाम से बार-बार टेलीफोन पर काल कर काम करने का दबाव बनाने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो सिम लगा एक अदद एंड्राईड मोबाईल विवो, एक अदद ब्लूटूथ इयर फोन, नगद रुपये 20,000/-, नेपाली रुपया 250/- व अन्य पहचान पत्र किया बरामद।

कोतवाल मोतीचंद्र और सर्विलांस प्रभारी शेषनाथ ने टीम के साथ किया गिरफ्तार।

पुलिस ने अभियुक्त विनय कुमार चौधरी पुत्र घनश्याम चौधरी

निवासी रैपुरा जंगल थाना कोतवाली जनपद बस्ती को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 319, 318, 204, 221, 338, 339, 341 B N S व 66 I T A c t के तहत मुकदमा किया दर्ज।

पुलिस ने अभियुक्त को नेशनल हाईवे पर गोरखपुर की तरफ पटेल चौक के आगे से किया गिरफ्तार।

अभियुक्त के कब्जे से एक अदद एंड्राईड मोबाईल विवो जिसमें दो अलग नंबर कार्ड जस्टिस नाम से सेव था।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे निरीक्षक ऋतुन्जय यादव, प्रभारी चौकी सिविल लाईन अजय सिंह, प्रभारी चौकी बड़े वन जितेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेश शर्मा, कांस्टेबल चंदन कुमार, मुकेश साहनी, साइबर सेल के विक्रम सिंह रहे शामिल।

रिर्पोटर :-इन्द्र भूषण चौबे

निष्पक्ष मीडिया