वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल कुमार त्रिपाठी को टीम राहुल गांधी लेबर सेल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया

बस्ती :- वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल कुमार त्रिपाठी को टीम राहुल गांधी लेबर सेल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय सचिव शेख मोहम्मद नईम ने श्री त्रिपाठी को नियुक्ति पत्र देते हुये कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की अपेक्षा व्यक्त की है। इसके साथ ही माह भीतर जिला कमेटी गठित करने का निर्देश दिया गया है। न्याय मार्ग पर आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा अनिल कुमार त्रिपाठी कांग्रेस के समर्पित सिपाही हैं।

मो. रफीक खां ने कहा अनिल त्रिपार्ठी की कार्य करने की ऊर्जा और पार्टी के प्रति उनका समर्पण निश्चित रूप कांग्रेस को मजबूती देगा। उन्होने नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये श्री त्रिपाठी के सफल राजनीतिक भविष्य की कामना की है। राकेश पाण्डेय गांधियन व गिरजेश पाल ने कहा पार्टी नेतृत्व ने निष्ठावान कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। अनिल त्रिपार्ठी पार्टी हित मे कार्य करते हुये जनपद मे कांग्रेस को मजबूत करेंगे। अतीउल्लाह सिद्धीकी ने भी अनिल त्रिपाठी को शुभकामनायें दिया है।

कार्यक्रम के अंत मे अनिल कुमार त्रिपाठी ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुये पार्टी को मजबूत करने के लिये हर संभव कोशिश का भरोसा दिलाया है। उन्होने पार्टी नेताओं द्वारा सम्मानित किये जाने व शुभकामनायें देने पर उनके प्रति कृतज्ञता जाहिर किया है। मौके पर अवधेश सिंह, साधूसरन आर्या, गंगा मिश्रा, राजेन्द्र गुप्ता, सुनील पाण्डेय, लक्ष्मी यादव, डीएन शास्त्री, आशुतोष पाण्डेय, देवेन्द्र पाण्डेय, शकुन्तला देवी, महबूब आलम, मंजू पाण्डेय, साधू पाण्डेय आदि मौजूद रहे।