कोतवाली पुलिस ने एक गंभीर आपराधिक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए किया रवाना

कोतवाली पुलिस ने एक गंभीर आपराधिक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए किया रवाना

रिर्पोटर – इन्द्र भूषण चौबे 

बस्ती/ प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए विशाल चौधरी, निवासी थाना दुबौलिया क्षेत्र, को मूडघाट सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गर्भपात कराने सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं एवं SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

इस कार्रवाई में SO बृजानंद सिंह, चौकी प्रभारी बड़ेबन जितेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेश शर्मा, कांस्टेबल मुकेश साहनी तथा कांस्टेबल हरेराम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बस्ती पुलिस ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है।