गायत्री शक्तिपीठ पर श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा बसंत पंचमी पर्व – राम प्रसाद त्रिपाठी

गायत्री शक्तिपीठ पर श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा बसंत पंचमी पर्व – राम प्रसाद त्रिपाठी
बस्ती – गायत्री परिवार ट्रस्ट के वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया की बसंत पंचमी पर्व 3 फरवरी 2025 दिन सोमवार को प्रतिवर्ष की भांति शक्तिपीठ पर श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा | उन्होंने बताया की गायत्री परिवार के लिए बसंत पर्व विशेष प्रेरणाप्रद है, क्योंकि इसी पर्व के दिन पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य को आत्मबोध एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा का जन्मदिन भी है | इस पर्व पर निम्न कार्यक्रम संपन्न होंगे, 2 फरवरी 2025 रविवार को प्रातः 7:00 बजे गायत्री मंत्र का अखंड जप प्रारंभ होगा | दिन में बहने व रात्रि में भाई लोग जप करेंगे | 3 फरवरी प्रातः 7:00 बजे अखंड जप का समापन होगा, 3 फरवरी 8:00 बजे गायत्री यज्ञ एवं विविध संस्कार,अपराह्न 3:00 बजे से संगीत उद्बोधन, पर्व पूजन, पुष्पांजलि, दीप यज्ञ के साथ सायंकाल 6:00 बजे सामूहिक सहभोज (भंडारा) का कार्यक्रम होगा |उन्होंने समस्त जनपदवासियो से अनुरोध किया है कि इस पावन पर्व के समस्त कार्यक्रमों में सपरिवार इष्टमित्रो सहित पधार कर पर्व की प्रेरणाओं को आत्मसात करने की कृपा करें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *