गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी हर्रैया-बस्ती का शानदार CBSE 10वीं परिणाम, छात्राओं ने लहराया परचम

गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी हर्रैया-बस्ती का शानदार CBSE 10वीं परिणाम, छात्राओं ने लहराया परचम

बस्ती:- गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी, हर्रैया-बस्ती के छात्रों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित हाई स्कूल (10वीं) परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने विशेष रूप से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।
विद्यालय की मेधावी छात्रा शिवांगी वर्मा ने 95.5% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं स्मिता वर्मा ने 94.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहीं। अपेक्षा सिंह ने 92.2% अंक के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जबकि महिमा ने 92% अंक प्राप्त किए। इसके अलावा आदित्य वर्मा ने 91% और अर्पित ने 89% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सभी छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिजनों और शिक्षकों का नाम रोशन किया है।
CBSE बोर्ड द्वारा घोषित इस परिणाम में अपेक्षा सिंह का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा, जिन्होंने 92.2% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चन्द्र त्रिपाठी ने मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यदि मेहनत और लगन से प्रयास किया जाए तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है।” उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करते रहने और जीवन में ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह सकारात्मक परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई।
विद्यालय के इस शानदार परिणाम से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और यह अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है।