थाना कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम की गिरफ्त में 30 लाख की स्मैक के साथ पकड़े गए तीनों तस्कर।

थाना कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम की गिरफ्त में 30 लाख की स्मैक के साथ पकड़े गए तीनों तस्कर।
बस्ती में नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार: 30 लाख की स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
कोतवाली, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त कार्रवाई, फुटहिया मोड़ से दबोचे गए आरोपी; एक का पुराना आपराधिक इतिहास
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 30 लाख रुपए कीमत की अवैध स्मैक के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 126.98 ग्राम भूरे रंग का नशीला पाउडर और 103 पुड़िया में 16.89 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। 12 जून 2026 को दोपहर 01:15 बजे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोती चंद के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अमहट पुल से आगे फुटहिया मोड़ पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अमन गुप्ता पुत्र राम सुभावन गुप्ता, निवासी बसिया, थाना कोतवाली, बस्ती, उम्र 21 वर्ष
2. विशाल अग्रहरी उर्फ छोटू पुत्र विजय प्रकाश, निवासी बरगदवा, थाना कोतवाली, बस्ती, उम्र 22 वर्ष
3. अखिलेश चौधरी पुत्र हृदय राम चौधरी, निवासी बसिया, थाना कोतवाली, बस्ती, उम्र 19 वर्ष
क्या-क्या बरामद हुआ:
1. 126.98 ग्राम भूरे रंग का नशीला पाउडर
2. 103 पुड़िया में 16.89 ग्राम अवैध स्मैक, अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 30 लाख रुपए
3. जामा तलाशी में ₹370 नकद व दो मोबाइल फोन
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0-258/2026 धारा 8/21 NDPS Act व 3(5) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत कर तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली संयुक्त टीम:
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोती चंद, स्वाट प्रभारी उ0नि0 शेषनाथ यादव, उ0नि0 जितेंद्र सिंह चौकी प्रभारी बड़ेबन, उ0नि0 अजय कुमार यादव चौकी प्रभारी जेल गेट, हे0का0 रमेंश यादव, पवन तिवारी, मृत्युन्जय कुशवाहा, का0 शुभेन्दु तिवारी, देवेश यादव सर्विलांस सेल, का0 धनंजय यादव, हितेश यादव, राम सिंह, विजय कुमार यादव, रिक्रूट का0 आनंद सिंह, अभिषेक वर्मा।
वही पुलिस अधीक्षक ने टीम को शाबाशी देते हुए कहा कि जनपद में नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।









